गुरुवार, 23 सितंबर 2010

सुभाषित / टिप्पणियां

मानव का दानव होना उसकी हार है, मानव का महामानव होना चमत्कार है, मनुष्य का मानव होना उसकी जीत है।

- धर्म के बिना आदमी वैसा ही होता है, जैसा लगाम के बिना घोड़ा।

- शांत दिमाग के साथ ही इंसान जिंदगी के आध्यात्मिक मायने समझ सकता है। अपने साथ ईमानदार हुए बिना आध्यात्मिक शुद्धता नहीं आ सकती।

- किसी भी राष्ट्र के लिए न सिर्फ यह अहम है कि उसके पास क्या है, बल्कि यह भी खास है कि उसने क्या खोया?

- प्यार नफरत से ज्यादा मजबूत है, अगर यह विचार प्रेरणा न दे तो दुनिया के सारे संगठन बेकार हो जाएं।

- ज्ञान से हमें पावर मिलती है और प्यार से पूर्णता।

- पैसा, ताकत और क्षमता जिंदगी के साजोसामान हैं, न कि खुद जिंदगी।

- मृत्यु से खात्मा नहीं, बल्कि नई चीजों की शुरुआत होती है।

- जिंदगी को खराब और दुनिया को एक धोखा मानना सिर्फ और सिर्फ कृतघ्नता है।

- भगवान की पूजा नहीं होती, बल्कि उस समूह की होती है, जो उसके नाम पर बोलने का दावा करता है।

- राजनीतिक या आर्थिक बदलाव से नहीं, इंसान के बर्ताव में बदलाव से शांति आएगी।

- कहा जाता है कि जीनियस सभी के जैसा होता है, पर उसके जैसा कोई नहीं होता।

- जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट है और ऊंची जिंदगी के बारे में सोचना।

- खास नहीं, बल्कि हर आम इंसान का आध्यात्मिक संभावनाओं में विश्वास ही लोकतंत्र है।

- किताबें विभिन्न कल्चरों के बीच पुल का काम करती हैं।

- बुढ़ापे का उम्र से कोई ताल्लुक नहीं है। हम उतने ही बूढ़े या जवान होते हैं, जितना हम खुद को मानते हैं।

- किसी शख्स को एक मछली देते हैं तो आप उसे एक दिन का खाना देते हैं। अगर आप उसे मछली पकड़ना सिखाते हैं तो जिंदगी भर का खाना देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें