समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 सितंबर 2010

सूत्रधार की द्वितीय मासिक बैठक जवाहर कला केंद्र में

दिनांक २६ सितम्बर को सूत्रधार की द्वितीय मासिक बैठक जवाहर कला केंद्र में आयोजित की गयी, जिसमे श्री राजीव आचार्य, विनोद चन्द्र , किशोर पारीक, प्रीति रानी, प्रवीण मस्त, मंजू शर्मा, तनूजा सिंघल, अभिनव सिंघल ने भाग लिया ! बैठक में सूत्रधार की भावी गतिविदियों पर चर्चा की गयी ! यह तय किया की कुछ कार्यक्रम जैसे नाटक, इत्यादी का आयोजन कर सदस्यों की वक्ततव्य शेली में सुधर लाया जाये. जयपुर में कायरत सूत्रधारों को  भी सदस्य बनाया जाये. सदस्यों ने अपनी अपनी प्रस्तुती दी.

श्रीमती प्रीति रानी द्वारा कत्थक नृत्य कार्यक्रम में सफल मंच की उद्घोषणा

दिनांक १६ सितम्बर २०१० को जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में आयोजित गुरूवार साप्ताहिक संगीत सभा में सूत्रधार की सदस्य श्रीमती प्रीति रानी ने तरुण जांगिड द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य कार्यक्रम में सफल मंच की उद्घोषणा की ! उनकी उद्घोषणा को कलाकारों एवं श्रोताओं  द्वारा सराहा गया ! जानकारी हो की प्रीति रानी को  उनकी उद्घोषणा के प्रंशनीय कार्य  हेतु जवाहर कला केंद्र ने  उद्घोषकों  के  पेनल मैं चयन किया गया है.

सूत्रधार के सदस्य किशोर पारीक द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में मंच का संचालन

  • २८ सितम्बर, २०१० .. सूत्रधार के सदस्य किशोर पारीक ने स्वास्थ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संसस्थान द्वारा  दिनांक  २८ सितम्बर को आयोजीत प्रेस कांफ्रेंस में  मंच का संचालन किया ! इस में जयपुर की मीडिया और प्रेस से जुड़े लगभग २० पत्रकार  उपस्थित थे. साथ ही जयपुर के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े डॉक्टर एवं योग चिकित्सक ! 

सोमवार, 30 अगस्त 2010

सूत्रधार कार्यशाला का समापन

सूत्रधार कार्यशाला का समापन
जयपुर जवाहर कला केंद्र द्वारा आयोजित 16 से 30 अगस्त तक चले 15 दिवसीय सूत्रधार कार्यशाला का समापन आज दिनांक 30 अगस्त, 2010 को हुआ! कार्यशाला के सयोंजक श्री राजीव आचार्य ने  संबोधित करते  हुए कहा की एंकरिंग एक महत्वपूर्ण कला है, जो किसी भी कार्यक्रम की जान होती है. उन्होंने आशा व्यक्त  की कार्यशाला के माध्यम से  सभी संभागियों ने सही उच्चारण, आवाज के उतार चढ़ाव एवं जो  आत्मविश्वास प्राप्त किया है  उसको उपयोग में लाते हुए अपने  आपको श्रेष्ठ उदघोषक सिद्ध करेंगे . इस अवसर पर  गुलाबी नगर के  वरिष्ट उदघोषक प्रणय भारद्वाज भी उपस्थित थे ! कार्यशाला में  जयपुर के 30 संभागियों ने भाग लेकर मंच संचालन की बारीकियाँ  सीखी ! श्री राजीव आचार्य  ने संभागियों को प्रमाण  पत्र प्रदान कर शुभकामना अर्पित की ! समापन समारोह में सभी संभागियों अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी. संभागियो की ओर से कवि किशोर पारीक ने श्री आचर्य को सभी की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवं आभार ज्ञापित किया.