गुरुवार, 16 सितंबर 2010

कमीज के अंदर :

एक शराबी और उसकी बीबी रात को सो रहे थे। आधी रात को अचानक पति की चीख सुनकर पत्नी की आँख खुल गई। उसने पति से पूछा- क्या बात है?

पति बोला- कुछ नहीं, मेरी कमीज नीचे गिर गई थी।

खीज कर पत्नी बोली- तो इतनी जोर से चीखने की क्या जरूरत है।

पति बोला- उस कमीज में मैं भी था।

जीवन का राज :

हाल ही में हमारे पड़ोस में एक बूढ़े सज्जन रहने को आए। काफी खुशमिजाज और जवाँदिल लगते थे। एक दिन मैंने उनसे पूछा- आप उम्र के लिहाज से काफी तंदुरूस्त और खुश दिखते हैं। आपके सुखी जीवन का राज क्या है? बूढ़े ने कहा- मैं रोज तीन पैकेट सिगरेट पीता हूँ। शाम को व्हिस्की का अद्दा और बढ़िया मसालेदार खाना खाता हूँ और हाँ, व्यायाम तो मैं कभी नहीं करता।

-कमाल है। मैं आश्चर्य से भर गया। मैंने पूछा- वैसे आपकी उम्र क्या है?

सज्जन बोले- छब्बीस साल।

फिजूलखर्ची :

एक जापानी महिला अपनी सहेली के साथ सिंगापुर की सड़कों से गुजर रही थी तभी एक महिला ने अपने प्रेमी को खिड़की के बाहर धक्का दिया, जो कूड़ेदान में जा गिरा।

यह देखकर जापानी महिला ने अपनी सहेली से कहा- ये सिंगापुरी महिलाएँ फिजूल खर्च होती हैं।

वो कैसे? सहेली ने पूछा।

-अब देखो न। यह आदमी अभी और ४-५ साल इसके काम आ सकता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें